• Wed. May 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी को नॉर्वे के अख़बार ने ‘सँपेरे’ के रूप में दिखाया और क्या-क्या लिखा?

Byadmin

May 20, 2026


पीएम नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे ने काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरीं

इमेज स्रोत, Lise Åserud / NTB / AFP via Getty Images) / Norway OUT

इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे ने काफ़ी सुर्ख़ियां बटोरीं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्वे दौरा लगातार चर्चा में बना हुआ है.

पहले वहां की पत्रकार हेला लेंग का उनसे पूछा गया सवाल (जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया था) चर्चा में रहा वहीं अब नॉर्वे के एक अख़बार में पीएम मोदी पर छपा कार्टून सुर्ख़ियां बटोर रहा है.

इसकी चर्चा भी हो रही है और आलोचना भी.

जिस नॉर्वेजियन अख़बार की बात हो रही है, उसका नाम ‘आफ़्टेनपोस्टेन’ है, जो नॉर्वे के सबसे बड़े और प्रभावशाली अख़बारों में से एक माना जाता है.

पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान आफ़्टेनपोस्टेन ने एक कार्टून प्रकाशित किया था जिसमें उन्हें ‘सपेरे’ के रूप में दिखाया गया था और पेट्रोल पंप के पाइप को सांप की तरह दर्शाया गया था.

By admin