• Tue. Jun 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाने से पहले अभिजीत दीपके क्या कर रहे थे

Byadmin

Jun 9, 2026


अभिजीत दीपके

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके ने देशभर के कई शहरों में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की चेतावनी दी है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के लिए देशभर के कई शहरों में युवाओं के साथ प्रदर्शन करेंगे.

अभिजीत दीपके ने एक वीडियो के ज़रिए बयान जारी किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर उसके बाद भी धर्मेंद्र प्रधान शनिवार तक इस्तीफ़ा नहीं देते हैं तो वो देशभर के युवाओं के साथ दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.

कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और भीषण गर्मी के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में युवा उनके प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

हम इस कहानी में जानेंगे कि अचानक ही शिक्षा, रोज़गार और पेपर लीक के मामले पर अभिजीत दीपके कई युवाओं की आवाज़ कैसे बन गए और सीजेपी बनाने से पहले वो क्या कर रहे थे.

कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन कर एक हफ़्ते में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग रखी थी.

By admin