• Fri. May 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कॉकरोच से छुटकारा नहीं मिलेगा’, ‘कॉकरोच इज़ बैक’ पर क्या कह रहे हैं लोग

Byadmin

May 22, 2026


कॉकरोच इज बैक

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर चली कैंपेन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की चर्चा चरम पर है.

गुरुवार को कैंपेन को चलाने वाले अभिजीत दीपके की ओर से दावा किया गया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिख रहा है. इसे बैन कर दिया गया है.

लेकिन फिर कुछ ही घंटों बाद ‘कॉकरोच इज़ बैक’ के पोस्टर के साथ नया एक्स हैंडल शुरू कर दिया गया.

इस अकाउंट पर लिखा गया था, “आप क्या सोचते हैं, आपको हमसे छुटकारा मिल जाएगा.’

लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में इसके फ़ॉलोअर्स की संख्या एक लाख की संख्या को पार कर गई.



By admin