• Wed. Jul 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या होते हैं, ग्लासगो में हो रहे खेल कितने हैं अलग?

Byadmin

Jul 29, 2026


स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई, 2026 को 'द हाइड्रो' में ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान टीम इंडिया के एथलीट परेड में हिस्सा ले रहे हैं

इमेज स्रोत, Mattia Ozbot/Getty Images

इमेज कैप्शन, स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई, 2026 को ‘द हाइड्रो’ में ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान टीम इंडिया के एथलीट परेड में हिस्सा लेते हुए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

कॉमनवेल्थ गेम्स हर चार साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है, जिसमें कॉमनवेल्थ का हिस्सा रहे देश भाग लेते हैं.

साल 2026 के राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित किए जा रहे हैं. यह इस प्रतियोगिता का 23वां संस्करण है, जिसकी शुरुआत 1930 में ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के रूप में हुई थी.

21वीं सदी में बर्मिंघम, गोल्ड कोस्ट, ग्लासगो, दिल्ली, मेलबर्न और मैनचेस्टर इन खेलों की मेज़बानी कर चुके हैं.

2026 के राष्ट्रमंडल खेलों में 74 अलग-अलग देशों और क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

ओलंपिक और पैरालंपिक जैसे आयोजनों के विपरीत, ग्रेट ब्रिटेन का हिस्सा रहे देश अलग-अलग टीमों के रूप में प्रतिस्पर्धा करते हैं. इसका मतलब है कि इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड एक संयुक्त टीम के बजाय एक-दूसरे के ख़िलाफ़ खेलते हैं.

By admin