• Wed. Jul 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बलात्कारियों का बचाव करने वाले शिक्षा मंत्री हैं’: राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी पर क्यों लगाए आरोप

Byadmin

Jul 28, 2026


राहुल गांधी और प्रल्हाद जोशी

इमेज स्रोत, Getty Images/ANI

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी को लेकर संसद के बाहर एक बयान दिया है (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान पर ख़ासा विवाद शुरू हो गया है.

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का प्रभार दिया गया था.

बीते एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नीट पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही थी.

प्रल्हाद जोशी को लेकर संसद के बाहर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्होंने गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई का समर्थन किया था. राहुल गांधी से पहले यही बयान प्रियंका गांधी ने लोकसभा में दिया था.

प्रल्हाद जोशी ने सदन में ही इस बयान का खंडन किया था. उन्होंने प्रियंका गांधी से माफ़ी की मांग की है.

By admin