• Tue. Oct 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कोरबा: मिठाई की दुकान में टॉयलेट के फर्श पर धुल रहे थे बर्तन, वीडियो वायरल होने के बाद फूड डिपार्टमेंट ने भेजा नोटिस

Byadmin

Oct 6, 2026


डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निहारिका इलाके का एक वीडियो सामने आया है। यहां ‘नई दिल्ली स्वीट्स’ नाम की दुकान में टॉयलेट के फर्श पर एक महिला को बर्तन धोते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों के अंदर साफ-सफाई की कमियों को ठीक नहीं किया गया, तो लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।

टॉयलेट के फर्श पर धुले बर्तन

कोरबा से एक मिठाई की दुकान का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने साफ-सफाई के मापदंड पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। एक ग्राहक ‘नई दिल्ली स्वीट्स’ नाम की दुकान के अंदर देखा कि टॉयलेट रूम के फर्श पर बर्तन धोए जा रहे थे।

ग्राहक ने तुरंत इस घटना का वीडियो फोन में बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में ग्राहक दुकान के मालिक पर भड़क रहा था। दुकान के मालिक ने कहा, ‘इमरजेंसी में यहां बर्तन धुलवाए जा रहे हैं।’

मिठाई की दुकान के मालिक की बात सुनकर ग्राहक और भड़क गया और कहने लगा, ‘क्या आप अपने घर के बर्तन भी टॉयलेट में ही धुलवाते हैं।’

फूड डिपार्टमेंट ने दी वॉर्निंग

वीडियो वायरल होने के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर संघर्ष कुमार मिश्रा ने दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, दुकान संचालक ने पानी की सप्लाई में रुकावट को इस हरकत की वजह बताया और दावा किया कि इमरजेंसी के तौर पर वहां बर्तन धोए गए थे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने इस काम को साफ-सफाई के लिहाज से गलत और फूड सेफ्टी नियमों का उल्लंघन बताया। संघर्ष कुमार मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि दुकान की इस व्यवस्था को दो-तीन दिनों के भीतर सुधार लें, नहीं तो दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।

By admin