• Sun. Jun 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कोलकाता: आग में जले चार हज़ार ईवीएम और वीवीपैट, किस तरह का किया जा रहा है दावा

Byadmin

Jun 14, 2026


दक्षिण 24-परगना जिला परिषद

इमेज स्रोत, SANJAY DAS

इमेज कैप्शन, अलीपुर इलाके में स्थित दक्षिण 24-परगना ज़िला परिषद की दस मंज़िला इमारत में आग लगने से ईवीएम मशीनें जल गईं. मशीनें यहीं रखी थीं

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी थमा भी नहीं है कि कोलकाता की एक सरकारी इमारत में आग लगने से चार हज़ार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट जलकर राख़ हो गए.

इस घटना पर अब विवाद गहरा गया है.

पश्चिम बंगाल के दमकल और आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक चौधरी ने भी इस आग पर आश्चर्य जताया है. उन्होंने बताया कि इमारत में तक़रीबन चार हज़ार ईवीएम और वीवीपैट मशीनें थीं जिनका बीते विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दस विधानसभा क्षेत्रों में इस्तेमाल किया गया था.

सरकार ने इस अग्निकांड की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है. लेकिन इस मामले में अब तक कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं.

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस घटना पर सवाल करते हुए कहा, “क्या यह महज़ एक हादसा है या फिर लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ के बाद बेहद अहम सबूतों को गायब करने की सुनियोजित कोशिश?”

By admin