• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में क्यों मची भगदड़, सात मिनटों में ही कैसे मातम में बदल गया माहौल

Byadmin

Oct 19, 2026


चोरबागान पूजा पंडाल को पुलिस ने सील कर दिया है और यहां अब किसी को जाने की अनुमति नहीं है

इमेज कैप्शन, चोरबागान पूजा पंडाल को पुलिस ने सील कर दिया है. इस पंडाल का उद्धाटन ख़ुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया था

शनिवार, 17 अक्टूबर को शाम क़रीब 7:40 बजे उत्तर कोलकाता के मशहूर ‘चोरबागान’ पूजा मंडप में भगदड़ हो गई, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि हादसे में 25 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.

अधिकारी के मुताबिक़ 17 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. माना जा रहा है कि उनमें से कई लोग पूजा में शामिल होने के लिए कोलकाता के बाहर के अलग-अलग ज़िलों से आए थे.

सरकारी शवगृह के बाहर मौजूद एक पीड़ित परिवार, जिनके क़रीबी की शनिवार को भगदड़ में मौत हो गई

इमेज कैप्शन, सरकारी शवगृह के बाहर मौजूद एक पीड़ित परिवार, जिनके क़रीबी की शनिवार को भगदड़ में मौत हो गई

इस घटना को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है.

By admin