• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Tiger Shroff Firing News Live:टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; हिरासत में एक संदिग्ध – Tiger Shroff Firing Incident Live Updates Mumbai Police Says Actor Is Safe Investigation Is Underway

Byadmin

Oct 19, 2026


12:11 AM, 19-Oct-2026

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई: रोहित पवार

एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने कहा, अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना हुई। अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। अगर कलाकारों और बड़े नेताओं को गोलीबारी में निशाना बनाया जा रहा है, तो आम आदमी का क्या होगा?

उन्होंने कहा, मैं अभी बारामती में हूं। यहां अभी गोलीबारी की घटना हुई है। यह साफ दिखाता है कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। शायद वह राजनीति में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास गृह विभाग पर ध्यान देने का समय नहीं है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी दूसरे विधायक को सौंप दें, ताकि महाराष्ट्र के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। 

11:03 PM, 18-Oct-2026

हमले का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच


अभिनेता की कार पर हमले का वीडियो वायरल
– फोटो : अमर उजाला

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

10:57 PM, 18-Oct-2026

जीशान जियाउद्दीन सिद्दीकी बोले- ‘सख्त कदम उठाने चाहिए’

दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे एनसीपी एमएलसी जीशान जियाउद्दीन सिद्दीकी ने टाइगर पर गोलीबारी मामले पर कहा, ‘चाहे वह बिश्नोई गैंग हो या कोई और, जिसमें अनमोल बिश्नोई भी शामिल है। हमने हर मुमकिन कोशिश की है। मैंने और मेरे परिवार ने US सरकार से अनमोल बिश्नोई को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की है। इसके बावजूद, मुंबई पुलिस को उससे पूछताछ करने का मौका भी नहीं मिला है। जहां तक लॉरेंस बिश्नोई की बात है, मेरा मानना है कि वह अभी गुजरात की जेल में है। हम उससे भी पूछताछ की पूरी तरह से वकालत करते हैं। अगर ऐसे दावे हैं कि वह मेरे पिता की हत्या में शामिल था, तो यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि मास्टरमाइंड कौन था’? 

जीशान जियाउद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा है, ‘अगर मुंबई में एक्टर, नेता और बिजनेसमैन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है? मुझे पिछले दो महीनों में चार धमकियां मिली हैं। फिर भी मेरी सिक्योरिटी नहीं बढ़ाई गई है। क्या सरकार सिक्योरिटी बढ़ाने पर विचार करने से पहले जीशान सिद्दीकी को गोली लगने का इंतजार कर रही है? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को सबसे सख्त कदम उठाने चाहिए’।

 

10:44 PM, 18-Oct-2026

अस्पताल पहुंची कृष्णा श्रॉफ

भाई टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही बहन कृष्णा श्रॉफ तुरंत भाई का हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचीं। इसके अलावा गोलीबारी की घटना के समय मौजूद एक चश्मदीद सलमा शेख ने अपना अनुभव शेयर किया है।

 

 

10:00 PM, 18-Oct-2026

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की टाइगर से बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से बात की है। मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस चीफ से एक्टर के हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है।

09:52 PM, 18-Oct-2026

पूर्व DGP विक्रम सिंह बोले- ‘चिंताजनक’

पूर्व DGP विक्रम सिंह ने कहा, ‘यह एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना है। खबर है कि बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना के सिलसिले में उसका नाम सामने आना खास तौर पर चिंता की बात है। यह जरूरी है कि सरकार, प्रशासन और पुलिस इस पर असरदार कार्रवाई करें’।

 

09:51 PM, 18-Oct-2026

पीयूष गोयल बोले- ‘दुर्भाग्यपूर्ण है’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘यह बहुत दुखद घटना है। मुझे विश्वास है कि पुलिस जल्द से जल्द जरूरी कार्रवाई करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार करेगी’।

 

09:49 PM, 18-Oct-2026

एक्टर राज प्रेमी ने जताई चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में एक्टर राज प्रेमी ने कहा, ‘मुझे इस बारे में पता नहीं था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके पिता जैकी श्रॉफ के साथ काम किया है’।

 

09:46 PM, 18-Oct-2026

क्या बोले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट किया गया। यह घटना बहुत चिंता की बात है और निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और टाइगर श्रॉफ से भी बात की है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने गोली चलाने वालों को ट्रैक करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा और उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा’।

 

09:43 PM, 18-Oct-2026

हिरासत लिया गया एक संदिग्ध, टाइगर श्रॉफ से की गई पूछताछ

पुलिस की टीमें कुर्ला, बांद्रा, दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों सहित मुख्य ट्रांजिट हब पर तलाशी ले रही हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और जांचकर्ता उससे पूछताछ कर रहे हैं। संदिग्धों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की जांच की जा रही है। खबर है कि जांचकर्ताओं ने क्राइम सीन पर संदिग्ध की मौजूदगी का पता लगाने के लिए कपड़ों की डिटेल्स का मिलान किया। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर अधिकारी घायल पीड़ितों से पूछताछ करने और उनके बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए टाइगर श्रॉफ से भी थोड़ी देर पूछताछ की गई। बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।



By admin