• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘माथे पर किस’ और ‘आफ़्टर पार्टी’ के ऑफर, किराये पर गरबा पार्टनर का सच क्या है?

Byadmin

Oct 19, 2026


सोशल मीडिया पर गरबा पार्टनर की तलाश

इमेज कैप्शन, सोशल मीडिया पर ‘किराए पर गरबा पार्टनर’ शीर्षक से एक पोस्ट वायरल हो गई, और बीबीसी ने इसकी जांच की और यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या वास्तव में इस तरह से गरबा पार्टनर किराए पर लिए जा रहे हैं (सांकेतिक तस्वीर)

    • Author, श्याम बख्शी
    • पदनाम, बीबीसी न्यूज़ गुजराती
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 10 मिनट

नवरात्रि से क़रीब 25 दिन पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘गरबा पार्टनर किराए पर लें’ का ट्रेंड खूब चर्चा में रहा. इसमें सबसे महंगे प्लान में माथे पर चुंबन और ‘आफ्टर पार्टी’ की पेशकश भी शामिल थी.

हो सकता है कि यह ट्रेंड आपके सोशल मीडिया फीड में भी आया हो.

पिछले कुछ दिनों से, नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने के लिए ‘पार्टनर’ किराए पर लेने के प्रस्ताव विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट्स से देखे जा रहे हैं.

इस पोस्ट में ‘गोल्ड’, ‘सिल्वर’ और ‘प्लैटिनम’ जैसे प्लान भी पेश किए गए. इसमें दावा किया गया कि प्लान के अनुसार अलग-अलग सुविधाएं मिलेंगी. सबसे महंगे प्लान में ‘माथे पर चुंबन’ और ‘आफ्टर पार्टी’ जैसी सुविधाएं भी शामिल थीं.

यह पता लगाने के लिए कि क्या ये अकाउंट वास्तव में ‘गरबा पार्टनर किराये के सौदे’ कर रहे थे, बीबीसी न्यूज़ गुजराती के संवाददाता ने ऐसे कुछ सोशल मीडिया खातों को संदेश भेजा.

By admin