• Sun. Oct 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़: क्या चूक हुई, जवाबदेही किसकी?

Byadmin

Oct 18, 2026


सरकारी शवगृह के बाहर मौजूद एक पीड़ित परिवार, जिनके क़रीबी की शनिवार को भगदड़ में मौत हो गई

इमेज कैप्शन, सरकारी शवगृह के बाहर मौजूद एक पीड़ित परिवार, जिनके क़रीबी की शनिवार को भगदड़ में मौत हो गई

दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ को संभालने के लिए कोलकाता पुलिस की कई लोगों ने तारीफ़ की है.

हालांकि, इस साल दुर्गा पूजा की सप्तमी की रात उत्तर कोलकाता के सबसे बड़े सार्वजनिक पूजा पंडालों में से एक, चोरबागान में भगदड़ से 19 लोगों की मौत होने के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में दिख रहा है कि शनिवार की शाम बारिश होने के बाद पंडाल में घोषणा की गई कि बारिश की वजह से पंडाल गिर सकता है. इसके तुरंत बाद वहां अफ़रा-तफ़री मच गई.

कई चश्मदीदों और स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में स्थानीय मीडिया को जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और चश्मदीदों के बयानों में यह शिकायत भी की गई है कि भीड़ को संभालने में दिक्कतें थीं और पंडाल में आने-जाने के रास्ते संकरे थे. दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में भारी भीड़ होना कोई नई बात नहीं है.

By admin