• Sat. May 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या आपके मोबाइल फ़ोन पर भी बजा था सायरन, जानिए क्या है इसका मतलब

Byadmin

May 2, 2026


शनिवार को लोगों के मोबाइल फ़ोन पर आया मैसेज

इमेज स्रोत, Saqib Majeed/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

इमेज कैप्शन, शनिवार को लोगों के मोबाइल फ़ोन पर इस तरह का अलर्ट मैसेज आया था

पढ़ने का समय: 6 मिनट

शनिवार को दोपहर 12 बजे से ठीक पहले भारत में कई लोगों के फ़ोन में एक अलर्ट के साथ सायरन बजने लगा. इस दौरान लोगों के फ़ोन में वाइब्रेशन भी होने लगा.

कुछ लोगों के लिए फ़ोन में अचानक हुई यह हलचल डराने वाली थी. लेकिन इसके ठीक बाद एक सूचना आई कि ये सरकारी स्तर पर किया गया एक टेस्ट (ट्रायल) था और फ़िलहाल ऐसे अलर्ट के बाद लोगों को कुछ नहीं करना है.

इसका मक़सद भी यह जानना था कि जिन लोगों तक इस तरह के मैसेज भेजने हैं, उनके पास सफलता के साथ ये मैसेज पहुंचते हैं या नहीं.

दरअसल भारत में नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमैंट अथॉरिटी और टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने मिलकर एक नई सेवा शुरू की है. इसका मक़सद लोगों को मोबाइल फ़ोन के ज़रिए फ़ौरन ही किसी इमरजेंसी की सूचना देना है.

लोगों के फ़ोन पर आया अलर्ट मैसेज

इमेज स्रोत, @ndmaindia

इमेज कैप्शन, लोगों के फ़ोन पर आया अलर्ट मैसेज

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया, “एनडीएमए के साथ मिलकर दूरसंचार विभाग ने सी-डॉट के ज़रिए एक सेल ब्रॉडकास्टिंग सॉल्युशन की शुरुआत की है. जब कभी देश में कहीं भी कोई आपदा आए तो लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई यह स्वदेशी तकनीक है जो 21 भाषाओं में लोगों तक मैसेज भेज सकती है.”

By admin