• Tue. Jun 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या शशि थरूर और Ipl को बेनकाब करने वाली थीं सुनंदा पुष्कर? ललित मोदी का बड़ा खुलासा; राहुल गांधी पर भी निशाना – Lalit Modi Revives Shashi Tharoor-sunanda Pushkar Controversy, Makes Explosive Claims On Congress

Byadmin

Jun 2, 2026


Lalit Modi Revives Shashi Tharoor-Sunanda Pushkar Controversy, Makes Explosive Claims on congress

शशि थरूर, सुनंदा पुष्कर और ललित मोदी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के संस्थापक और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। ह्यूमैन्स ऑफ बॉम्बे शो में एंकर करिश्मा मेहता के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कई विवादित और चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने दावा किया कि शशि थरूर के खिलाफ आवाज उठाने और उन्हें चुनौती देने की वजह से उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।




मोदी ने कहा, ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं भारत वापस क्यों नहीं आता। इसकी वजह यह है कि वहां की मीडिया सच जानना ही नहीं चाहती। उसे सिर्फ स्कैंडल चाहिए। हमारे यहां एक ‘क्रैब मेंटैलिटी’ है, जहां अगर कोई ऊपर उठता है तो लोग उसे नीचे खींचने लगते हैं। भारत में मानहानि के मामलों को लेकर भी स्थिति अलग है। कोई मीडिया संस्थान आपके बारे में गलत बातें कह दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है, जबकि ब्रिटेन में ऐसा करने पर भारी कीमत चुकानी पड़ती है।’

By admin