• Tue. Jun 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि जंग ख़त्म हो, लेकिन ईरान झुकने को क्यों तैयार नहीं?

Byadmin

Jun 2, 2026


अमेरिका और ईरान की जंग

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है, लेकिन ईरान ने सार्वजनिक तौर पर झुकने से इनकार कर दिया है

अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि वे 8 अप्रैल को घोषित सीज़फायर के बाद रुकी हुई जंग दोबारा शुरू नहीं करना चाहते.

इस बीच दोनों के बीच समय-समय पर हुई सैन्य झड़पों के बावजूद पाकिस्तान, क़तर और कुछ अन्य देशों की मध्यस्थता में जारी बातचीत बंद नहीं हुई है.

अमेरिका के पास अब भी ईरान पर हमला करने की क्षमता वाली ताक़तवर नेवी और एयरफ़ोर्स मौजूद है.

यह मानकर चलना सुरक्षित होगा कि ईरानी शासन ने अपनी सेनाओं को पूरी तरह सतर्क रखा होगा और सीज़फायर का इस्तेमाल अमेरिकी और इसराइली हमलों से हुए नुक़सान की भरपाई के लिए कर रहा होगा. इसका इस्तेमाल वो अपनी सैन्य व्यवस्था को भी दोबारा मजबूत करने के लिए कर रहा होगा.

खाड़ी क्षेत्र और उसके आसपास बनी सैन्य तनातनी दोनों पक्षों के लिए गलत आकलन और गलतफ़हमी का बड़ा ख़तरा पैदा करती है.

By admin