• Sat. Sep 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

खर्राटे लेने वाले पार्टनर के साथ सोने का आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है?

Byadmin

Sep 12, 2026


काले बालों वाली एक महिला बिस्तर पर लेटी है, उसका सिर सफेद तकिए पर है और शरीर सफेद रजाई से ढका हुआ है. उसकी आंखें बंद हैं और वह करवट लेकर लेटी है, साथ ही उसने अपने सिर के एक तरफ एक और सफेद तकिया रखा हुआ है, मानो शोर को रोकने की कोशिश कर रही हो.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका के स्लीप फ़ाउंडेशन के एक सर्वे के मुताबिक़, खर्राटे लेने वाले साथी के साथ रहने वाले 75 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि उनकी नींद प्रभावित हुई है

क्या आप कभी खर्राटे लेने वाले साथी के बगल में सोए हैं और अगले दिन जब उठने के बाद तनाव महसूस किया है, ध्यान केंद्रित करने में दिक़्क़त हुई है और लगा है कि आप भूल रहे हैं?

सोते वक़्त खर्राटे लेना एक आम समस्या है और इसलिए इसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है और मामूली परेशानी मानकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है.

लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक़, खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के बगल में सोने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.

डॉ. क्लेयर साइमन बताती हैं कि खर्राटे तब आते हैं, जब सोते समय हमारी ऊपरी श्वास नलियों के मुलायम टिश्यू में कंपन होता है. डॉ. साइमन दंत चिकित्सा की विशेषज्ञ हैं और स्लीप मेडिसिन में विशेष रुचि रखती हैं.

ब्रिटिश स्नोरिंग एंड स्लीप एपनिया एसोसिएशन (बीएसएसएए) के मुताबिक़, ब्रिटेन की लगभग 40 फ़ीसदी वयस्क आबादी खर्राटे लेती है और महिलाओं की तुलना में पुरुषों इस समस्या से अधिक प्रभावित हैं.

By admin