• Sat. Sep 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ब्रिक्स से क्या भारत को फ़ायदा हो रहा है? जानिए, विशेषज्ञों के बीच है कैसी चर्चा

Byadmin

Sep 12, 2026


ब्रिक्स

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं से दूसरे), अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ, 11 सितंबर, 2026 को भारत के नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित ब्रिक्स बिज़नेस फोरम 2026 में हिस्सा लेते हुए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है. लेकिन इस समय इस समूह की अगुआई करना भारत के लिए कूटनीतिक रूप से काफ़ी जटिल है.

ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने के क़रीब दो महीने बाद ही अमेरिका और इसराइल ने ब्रिक्स सदस्य ईरान पर हमला कर दिया.

इसके बाद तेहरान ने भी ब्रिक्स के सदस्य यूएई और सऊदी अरब पर जवाबी हमले किए. अब भारत के सामने इन तीनों देशों को एक ही मंच पर साथ लाने की चुनौती है.

अमेरिका-ईरान युद्ध ने ब्रिक्स के भीतर के गंभीर मतभेदों को सामने ला दिया है. मई में भारत की मेज़बानी में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक बिना किसी संयुक्त बयान के ख़त्म हो गई.

इसे भारत के लिए एक कूटनीतिक नाकामी की तरह देखा गया. मध्य-पूर्व के संकट से कैसे निपटा जाए, इस पर समूह के सदस्य देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी.

By admin