• Wed. Jun 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मुस्लिम धर्मगुरुओं की मांग पर योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के नेता क्या कह रहे हैं?

Byadmin

Jun 3, 2026


शुभेंदु अधिकारी और योगी आदित्यनाथ

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, यूपी के मुख्यमंत्री ने हाल ही में गाय को लेकर बयान दिया है. वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार ने गाय से जुड़े नियमों में बदलाव किया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

मुस्लिम धर्मगुरुओं की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के बाद से इस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेता टिप्पणी कर चुके हैं. हालांकि अब तक इस मांग का किसी ने समर्थन नहीं किया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि “गाय हमारी माता है और क्या मां और पुत्र के बीच कुछ घोषित करने की ज़रूरत पड़ती है?”

वहीं केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहले ही कह चुके हैं कि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने जैसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है.

हिंदू धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि गोवध बंद करने का एक ही तरीक़ा है और वो है कि “अगले लोकसभा चुनावों में हिंदुत्ववादियों को 370 सीटें मिल जाएं.”

रामभद्राचार्य ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को प्रचार और राजनीति से प्रेरित बताया.

By admin