• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘गालियां देना टैलेंट है’, अर्चना पूरन सिंह ने समय रैना को क्यों दिया ऐसा जवाब?

Byadmin

Aug 30, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना ने शुक्रवार को इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन-2 का एक और एपिसोड रिलीज किया, जिसके कुछ हिस्से बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गए।

यह एपिसोड बिहार के लोगों और कश्मीरी पंडितों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों की वजह से चर्चा में है। ये टिप्पणियां रैना और स्टैंड-अप कॉमेडियन शेरान वर्मा के बीच बातचीत के दौरान की गई थीं।

दरअसल, रैना ने दर्शकों से शेरान का परिचय कराया और उनके बिहार से होने पर मजाक किया। उन्होंने कहा, “वह बिहार से हैं। वह इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है ‘इबोला’ का मतलब है कि किसी ने कुछ कहा है।” शेरान ने समय के कश्मीरी मूल पर मजाक करते हुए जवाब दिया, “समय इतने कश्मीरी हैं कि उन्हें पत्थर खाना पसंद है।”

समय ने मजाक जारी रखते हुए कहा, “शेरान वर्मा एक बिहारी हैं, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आईं। बस बिहारी वाली बातें।” इस पर शेरान ने कहा, “कम से कम, मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा।”

इस एपिसोड के पैनल में अर्चना और ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ‘ओरी’ के नाम से भी जाना जाता है, शामिल थे। शो के दौरान, समय ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए अर्चना पर भी तंज कसा।

पब्लिसिटी पाने के लिए जानबूझकर देते हैं ऐसे बयान : भाजपा विधायक

भाजपा विधायक राम कदम ने इन बयानों की आलोचना की है और कहा कि ये सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए दिए गए थे। समाज में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जान-बूझकर विवादित बयान देते हैं, ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके।

उनका एकमात्र मकसद मशहूर होना होता है। बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अस्वीकार्य है।

अर्चना पूरन सिंह ने रैना को दिया जवाब, कहा- गालियां देना टैलेंट है

एपिसोड में जब समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह की व्लॉगिंग का मजाक उड़ाया, तो उन्होंने तुरंत उसका करारा जवाब दिया। अर्चना ने कहा, “गालियां देना टैलेंट है।” उनके जवाब पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं, जबकि समय के पास तुरंत कहने के लिए कुछ नहीं था। बाद में रैना ने अर्चना पूरन सिंह के परिवार को भी निशाना बनाया।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

By admin