• Fri. Oct 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गुजरात: दिवाली से पहले लाखों मज़दूर सूरत क्यों छोड़ रहे हैं?

Byadmin

Oct 16, 2026


दिवाली से पहले ही सूरत से अपने घर लौटते मज़दूर. (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, दिवाली से पहले ही सूरत से अपने घर लौटते मज़दूर (फ़ाइल फ़ोटो)

“मैं सूरत में हर दिन 13 घंटे काम करता था. इसके बदले मुझे महीने के 19,500 रुपये मिलते थे. पूरे हफ़्ते में एक दिन भी छुट्टी नहीं मिलती थी.”

“अगर छुट्टी लेता था तो उस दिन का वेतन काट लिया जाता था. इसलिए मैं चार दिन पहले अपने घर बिहार लौट आया. अब वापस सूरत कब जाऊंगा, यह तय नहीं है.”

ये शब्द 19 साल के वीर साहनी के हैं. उन्होंने दो साल तक सूरत की एक एम्ब्रॉयडरी फ़ैक्ट्री में काम किया था.

हफ़्ते में एक दिन भी छुट्टी नहीं मिलने से परेशान होकर वह बिहार के सीतामढ़ी में अपने घर लौट गए.

पिछले कुछ दिनों में सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उत्तर भारत के मज़दूर अपने घर जाते दिखाई दिए हैं.

By admin