• Mon. May 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गोवा में कांग्रेस नेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज, पुलिस ने तीन घंटे की पूछताछ

Byadmin

May 4, 2026


पीटीआई, पणजी। गोवा प्रदेश कांग्रेस के नेता गिरीश चोडणकर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। गिरीश ने रविवार को कहा कि इस मामले में पुलिस ने उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की है।

गिरीश ने कहा कि जिस इंटरनेट मीडिया पोस्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया, वह हिंदुओं के खिलाफ नहीं, भाजपा के खिलाफ था। उन पर मांडवी नदी में आफशोर कैसीनो के कारण होने वाले प्रदूषण पर तंज कसने के लिए देवी दुर्गा की आरती को गलत तरीके से उल्लेख करने का आरोप है।

राज्य पुलिस मुख्यालय के बाहर हिंदू एकता समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद गिरीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, मैं खुद हिंदू होते हुए हिंदुओं की भावनाओं को कैसे ठेस पहुंचा सकता हूं? मुझसे तीन घंटे से अधिक समय तक तरह-तरह के सवाल पूछे गए। उनके पास 150 सवालों की सूची थी जो उन्होंने मुझसे पूछी। मैंने उन्हें संबंधित वीडियो दिखाया और बताया कि यह भाजपा के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं।

By admin