• Fri. Oct 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

घट गईं लोमड़ियाँ पर छह गुना बढ़ गए मोर, तमिलनाडु में ये बदलाव कैसे और क्यों आया?

Byadmin

Oct 23, 2026


पिछले कुछ सालों से भारतीय लोमड़ियों की संख्या लगातार घट रही है और मोरों की संख्या बढ़ी है.

इमेज कैप्शन, पिछले कुछ सालों से भारतीय लोमड़ियों की संख्या लगातार घट रही है और मोरों की संख्या बढ़ी है

लोमड़ी का नाम आते ही ज़हन में अक्सर चालाकी और धोखे की तस्वीर उभरती है.

फ़िल्मों में ‘लोमड़ी की चाल’ या ‘वो लोमड़ी की तरह प्लानिंग कर रहा है’ जैसे डायलॉग आपने भी सुने होंगे. फ़िल्में ही नहीं, रोज़मर्रा की बातचीत में भी लोमड़ी का ज़िक्र अक्सर इसी तरह होता है.

लेकिन सोचिए, जिस लोमड़ी को हम अपनी बातचीत में बार-बार याद करते हैं, अगर वही धीरे-धीरे हमारे आस-पास से ग़ायब होने लगे तो क्या होगा?

वैसे तो लोमड़ियों की संख्या कम होने से भला क्या फ़र्क़ पड़ेगा. मगर प्रकृति में किसी एक जानवर का कम होना दूसरे जीवों की संख्या और पर्यावरण की पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है.

पशु कल्याण के लिए काम करने वाले लोगों और कुछ अध्ययनों के मुताबिक़, पिछले कुछ सालों से भारतीय लोमड़ियों की संख्या लगातार घट रही है और मोरों की संख्या बढ़ी है. ‘द स्टेट ऑफ़ इंडियाज़ बर्ड्स 2023’ के आंकड़े बताते हैं कि तमिलनाडु में मोरों की संख्या छह गुना बढ़ी है.



By admin