• Tue. Aug 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘घिनौना’, उदयनिधि स्टालिन के भाषण के दौरान लगे तृषा-तृषा के नारे; विजय की TVK और BJP ने लगाई क्लास

Byadmin

Aug 4, 2026


डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की तृषा को लेकर की गई नारेबाजी पर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने इसे घिनौना बताया है और बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

कावेरी मुद्दे पर भाषण देते हुए स्टालिन सीएम विजय को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान तृषा-तृषा के नारे लगे तो वो पहले मुस्कुराए और ऐसी बात कही जिसे तृषा की ओर इशारा समझा गया। बता दें कि तृषा विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की भी बात करते हैं।

टीवीके और बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस भाषण का वीडियो वायरल हो गया और इस पर सत्ताधारी टीवीके और विपक्षी पार्टी बीजेपी की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। टीवीके विधायक रेवंत चरण ने एक्स पर लिखा, “यह बेहद शर्मनाक है। किसी के भी बारे में ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इससे उस परिवार की सोच, राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर का पता चलता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह उस राजनेता के लिए एक नया निचला स्तर है।

‘कोई भी इतनी भद्दी बातें नहीं करेगा’

तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि डीएमके नेता को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “तंजावुर में मुख्यमंत्री विजय और तृषा के बारे में उदयनिधि स्टालिन का डबल मीनिंग भाषण घिनौना, अश्लील, भद्दा और शर्मनाक है। सच तो यह है कि कोई बदमाश या चोर भी जिसकी मां, पत्नी और बेटी हो इतनी भद्दी बातें नहीं करेगा। कोई भी मां, पत्नी या बेटी ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी जो इस तरह की बातें करते हैं लेकिन यह शर्म की बात है कि पूर्व सीएम एमके स्टालिन यह सब देखते रहते हैं, जबकि खुद को द्रविड़ियन मॉडल कहने वाले ये बुरे लोग सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस घटिया भाषण के लिए उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने और जेल भेजने से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को और ज्यादा श्रेय मिलेगा।” बीजेपी नेता विनोज पी सेल्वन ने भी इस टिप्पणी के लिए डीएमके नेता की आलोचना की।

‘खुद भी अभिनेता रहे, फिर भी ऐसी बातें करते हैं’

उन्होंने कहा, “अगर वह इस तरह से बात न करते और बार-बार खुद को उस कलाकार का पोता न बताते तो हैरानी की बात नहीं होती। विपक्ष के नेता खुद भी एक पूर्व अभिनेता हैं। फिर भी यह हैरानी की बात है कि वह अपने साथी कलाकारों के बारे में इतनी अपमानजनक बातें करते हैं। अभिनेता संघ को इस पर अपनी निंदा दर्ज करानी चाहिए।”

By admin