• Sat. Nov 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन में मिल सकते हैं ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग, क्या है इस हाई-प्रोफ़ाइल मीटिंग का मक़सद?

Byadmin

Nov 14, 2026


डोनाल्ड ट्रम्प, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग

इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका, रूस और चीन के नेता अगले सप्ताह के आख़िर में मिल सकते हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ़्ते चीन में होने वाले एक शिखर सम्मेलन से इतर मुलाक़ात करने की योजना बना रहे हैं. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका, रूस और चीन के तीनों नेताओं के बीच यह ऐतिहासिक मुलाक़ात तब होगी, जब ट्रंप चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में होने वाले एशिया पैसिफ़िक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (एपेक) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ने साफ़ कर दिया है कि वह दुनिया में परमाणु हथियारों को कम करने समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि परमाणु हथियारों का फैलना बहुत ख़तरनाक है.”

माना जा रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ताक़तों की इस बैठक में ईरान पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन यूक्रेन का मुद्दा नहीं उठेगा. हालांकि, रूस और चीन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

समाचार एजेंसियों एपी और रॉयटर्स के मुताबिक़, अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इस बातचीत के बाद किसी समझौते की उम्मीद नहीं है.

By admin