• Thu. Sep 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘चुनाव आयोग को स्वतंत्र दिखना भी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर क्या कुछ हुआ?

Byadmin

Sep 24, 2026


जस्टिस दीपांकर दत्ता

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा, “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र केंद्रीय चुनाव आयोग पर निर्भर करते हैं.”

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

केंद्रीय चुनाव आयोग और उसके चुनाव आयुक्तों की चर्चा बुधवार को सुर्ख़ियों में रही.

इसकी दो वजहें थीं- पहली अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट, और दूसरी- चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट का एक फ़ैसला.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने बीते कुछ महीनों के दौरान कई मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से असहमति जताई थी.

वहीं सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने साल 2023 में लाए गए मोदी सरकार के क़ानून को एक बड़ी बेंच को भेजने को लेकर केंद्र सरकार की याचिका पर बंटा हुआ फ़ैसला सुनाया.

साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने संसद से क़ानून बनने तक चुनाव आयोग में नियुक्तियों को लेकर प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की एक कमिटी का गठन किया था.

By admin