• Wed. Jul 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

छत्तीसगढ़ में जंगल के बीच बस में गूंजी किलकारी: यात्रियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, इलाज के लिए जुटाए नौ हजार रुपये

Byadmin

Jul 8, 2026


जेएनएन, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से पटना जा रही एक निजी बस में सोमवार देर रात यात्रियों की सूझबूझ से एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

साथ ही इलाज के लिए महिला को नौ हजार भी दिए। करीब 35 यात्रियों को लेकर निकली बस अंबिकापुर पार कर बलरामपुर की ओर बढ़ रही थी।

रात करीब साढ़े 11 बजे कोरबा निवासी सुनती देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह पति के साथ बिहार स्थित ससुराल जा रही थी। यह देख चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया।

यात्री सुनीता बाई व अन्य महिलाओं ने सीमित संसाधनों के बीच गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद नवजात के रोने की आवाज गूंजते ही बस में मौजूद यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पता चला कि दंपती के पास इलाज व अन्य जरूरी खर्च के लिए पैसे नहीं है। देखते ही देखते नौ हजार रुपये एकत्र हो गए। इसके बाद चालक बस को बलरामपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां मां और नवजात को भर्ती कराया गया।

By admin