• Sat. Sep 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लगाया आरोप- देश पर सिस्टम का क़ब्ज़ा

Byadmin

Sep 19, 2026


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के सिस्टम पर छह लोगों का क़ब्ज़ा है

इमेज स्रोत, @RahulGandhi

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के सिस्टम पर छह लोगों का क़ब्ज़ा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा है.

राहुल गांधी ने कहा, “हर प्रोग्राम में हम स्टूडेंट्स के मुद्दे उठाते हैं…आज इंदौर में हमने तय किया है कि हम सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स के मुद्दे पर बात करेंगे.”

उन्होंने पेपर लीक, संस्थानों की विफलता, इंफ्रास्ट्रक्चर का ध्वस्त होना, निजीकरण जैसे मुद्दों पर बात करते हुए, कुछ वीडियो क्लिप भी दिखाईं जिसमें छात्र अपनी समस्याओं पर बात कर रहे हैं.

राहुल गांधी के कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में युवा आए थे, जिनमें से कुछ से राहुल गांधी ने मंच पर बुलाकर बात की.

एक छात्रा ने राहुल गांधी अपनी समस्या सुनाते हुए कहा, “जो भी यूनिवर्सिटी है वो बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर पा रही है. कुछ ही पारदर्शिता नहीं है.”

By admin