• Sat. Jul 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंतर-मंतर प्रदर्शन: जेएनयू और डीयू की स्टूडेंट्स को नसीहत पर विवाद, क्या कह रहे हैं जानकार?

Byadmin

Jul 24, 2026


दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते युवा

इमेज स्रोत, Hardik Chhabra/ The India Today Group via Getty Images

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने स्टूडेंट्स और अन्य स्टाफ़ से कहा है कि वे जंतर-मंतर और उसके आसपास होने वाले किसी भी प्रदर्शन में शामिल न हों.

जेएनयू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर जारी एडवाइज़री में लिखा, “जेएनयू कम्युनिटी के सभी स्टेकहोल्डर्स से अपील है कि वे जिम्मेदारी से व्यवहार करें और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता दें.”

इसमें आगे लिखा है, “भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के सार्वजनिक प्रदर्शनों से जुड़े निर्देशों के अनुरूप, आपसे अनुरोध है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर और उसके आसपास होने वाली किसी भी सभा या प्रदर्शन में शामिल होने या वहां जाने से बचें.”

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी अपने स्टूडेंट्स और फ़ैकल्टी मेंबर्स के लिए गुरुवार को सलाह जारी की. इन पर सियासी गलियारों से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है.

डीयू, जेएनयू और जामिया मिल्लिया ने क्या कहा

फ़ैज़ान मुस्तफ़ा

डीयू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आपकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज़रूरी है. कृपया ध्यान दें कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसी भी ग़ैरक़ानूनी सभा या प्रदर्शन में शामिल होने पर क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है.”

By admin