• Mon. Jun 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जनरल नरवणे चीन पर बोले- पीएम मोदी ने सही कहा था भारत ने एक इंच ज़मीन भी नहीं गंवाई

Byadmin

Jun 8, 2026


जनरल नरवणे
इमेज कैप्शन, जनरल नरवणे की किताब ‘फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ पर लोकसभा में विवाद हुआ था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इस साल 2 फ़रवरी 2026 को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक अप्रकाशित किताब के कुछ पन्ने पढ़ने की कोशिश की. लेकिन बीजेपी के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि जो किताब छपी ही नहीं है, उसके अंश कैसे पढ़े जा सकते हैं.

विवाद इतना गहराया कि दिल्ली पुलिस ने बिना सक्षम अधिकारियों की मंज़ूरी के अप्रकाशित पुस्तक की प्री-प्रिंट कॉपी प्रसारित होने पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया था.

इस अप्रकाशित किताब का नाम है ‘फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ और इसके लेखक हैं- भारत के चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ रहे जनरल मनोज मुकुंद (एमएम) नरवणे.

इनके परिचय में अहम बात ये है कि इन्होंने भारतीय सेना का उस वक़्त नेतृत्व किया, जब गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने आ गए.

बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित को दिए इंटरव्यू में जनरल एमएम नरवणे ने किताब से जुड़े विवाद, भारत-चीन के बीच के सीमा विवाद और कई अन्य मुद्दों पर बात की है.

By admin