• Fri. May 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जबलपुर के बरगी डैम में 20 साल पुराना क्रूज़ डूबने से नौ की मौत, लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए

Byadmin

May 1, 2026


मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी में क्रूज़ डूबा

इमेज स्रोत, SHIV CHAUBEY

इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी में क्रूज़ डूबने के बाद काम में लगे बचावकर्मी

मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी डैम में गुरुवार शाम एक पर्यटक क्रूज़ के डूबने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है.

अधिकारियों के मुताबिक 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, और कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं.

सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया, ” हादसा अचानक ख़राब हुए मौसम और तेज आंधी तूफ़ान के बीच हुआ.”

उन्होंने कहा, ”एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की एक टीम और प्रशासन के सभी लोग यहां मौजूद हैं और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.”

यह हादसा खमरिया टापू के पास 30 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश पर्यटन का करीब 20 साल पुराना क्रूज़ डैम में डूब गया.

By admin