• Fri. May 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Up:रियल एस्टेट कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदे, Ipl सट्टे में लाखों हारे; मरने से पहले पत्नी से कॉल पर रोए – Up: Real Estate Businessman Jumps From 11th Floor After Losing Lakhs In Ipl Betting; Weeps To Wife Over Phone

Byadmin

May 1, 2026


लखनऊ में आईपीएल में सट्टा खेलकर लाखों रुपये गंवाने से आहत रियल एस्टेट कारोबारी ने बृहस्पतिवार रात कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इन्क्लेव की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिसर में सनसनी फैल गई। 

पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सट्टे में नुकसान का जिक्र बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रबल जैन (32) निवासी महमूदाबाद, सीतापुर के रूप में हुई है। वह पत्नी शिवानी के साथ जनेश्वर इन्क्लेव में ओम प्रकाश श्रीवास्तव के फ्लैट डी-1102 में किराये पर रहते थे। शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर की मैनेजर हैं। दोनों का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था।

 

By admin