• Wed. Nov 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जब आसमान में राज करते थे विशालकाय शिकारी पक्षी, इंसानी बच्चों का भी करते थे शिकार

Byadmin

Nov 4, 2026


चील अक्सर इसी तरह अपना शिकार करते हैं. वे शिकार का कुछ हिस्सा पेड़ पर रख देते हैं और बाकी अपने घोंसले में ले जाते हैं.

चेतावनी: इस कहानी में कुछ ऐसी बातें हैं, जो पाठकों को परेशान कर सकती हैं.

डायनासोर का अंत करने वाला उल्कापिंड जब धरती से टकराया, तो उसके बाद करोड़ों साल तक आसमान में विशाल पक्षियों का राज रहा. वे उस समय के सबसे ताक़तवर शिकारियों में शामिल थे और इंसान भी उनका शिकार बनते थे.

करीब 28 लाख साल पहले की बात है. हमारे प्राचीन पूर्वजों का तीन साल का एक बच्चा दक्षिण अफ़्रीका के घास के मैदान में घूम रहा था. उसके दांत अभी निकल ही रहे थे.

ऑस्ट्रेलोपिथेकस अफ़्रीकानस प्रजाति के इस बच्चे को पता नहीं था कि आसमान से कोई उसे देख रहा है.

अचानक एक विशाल शिकारी पक्षी नीचे आया. उसने बच्चे को पकड़ लिया और मार डाला.

By admin