• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जम्मू-कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से ख़ुश होना क्या दोधारी तलवार की तरह है?

Byadmin

Aug 20, 2026


अमेरिका

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा की दो बातें ख़ास तौर पर चर्चा में रहीं.

उनका यह कहना कि जम्मू-कश्मीर ‘भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा’ है और इसके बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के क़रीबी माने जाने वाले गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह से मुलाक़ात के बाद श्रीनगर में यह टिप्पणी की.

अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी मौजूदा ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन यह देखेगा कि क्या मौजूदा चेतावनी के लेवल को कम किया जा सकता है.

पाकिस्तान ने बुधवार को अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी को लेकर इस्लामाबाद में अमेरिका के चार्ज द’अफेयर्स को तलब किया. बाद में उसके विदेश मंत्रालय ने गोर की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ग़ैर-ज़िम्मेदाराना बताया.

By admin