• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जय हेमंत कैसे बन गए टाइगर श्रॉफ़, एक्टर ने सुनाई थी दिलचस्प कहानी

Byadmin

Oct 20, 2026


टाइगर श्रॉफ

इमेज कैप्शन, टायगर श्रॉफ (संग्रहित)

अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई के जुहू में रविवार शाम गोलीबारी की गई. हालाँकि फ़ायरिंग की इस घटना में टाइगर श्रॉफ़ को किसी तरह की चोट नहीं आई.

टाइगर श्रॉफ़ वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ़ के बेटे हैं. टाइगर श्रॉफ़ की पहली फ़िल्म 2014 में आई ‘हीरोपंती’ थी.

टाइगर श्रॉफ़ की डेब्यू के बाद कई फ़िल्में आई हैं. इनमें ‘हीरोपंती’, ‘बागी’, ‘अ फ़्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘वॉर’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं. इनमें ‘बागी’ के ही चार पार्ट रिलीज़ हुए हैं.

टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्में अपने एक्शन सीक्वेंस के लिए मशहूर हैं. टाइगर श्रॉफ़ और मार्शल आर्ट्स के प्रति उनका लगाव उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय रहा है.

जय हेमंत से ऐसे बने ‘टाइगर’

कुल साल पहले कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ़ ने कहा था, “मेरा नाम जय हेमंत था. पिता का नाम जयकिशन था, जो बाद में फ़िल्मों में जैकी नाम से जाने गए. मेरे चाचा का नाम हेमंत श्रॉफ़ था, इसलिए मेरा बचपन का नाम जय हेमंत श्रॉफ़ था.”

By admin