• Sat. Nov 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ज़हरीले डार्ट मेंढक को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया खर्च कर रहा करोड़ों डॉलर

Byadmin

Nov 7, 2026


केन मेंढक

इमेज कैप्शन, केन मेंढक

रियो टिंटो नाम की कंपनी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में ज़हरीले केन टोड (एक प्रकार का मेंढक) के प्रवेश को रोकने के लिए लाखों डॉलर खर्च कर रही है.

खनन कंपनी यहां लौह अयस्क की खदानें संचालित करती है.

रियो टिंटो पर्थ स्थित कर्टिन विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के सहयोग से 28 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 185 करोड़ रुपये) खर्च करेगी.

इस राशि से रियो टिंटो का उद्देश्य ‘मेंढक नियंत्रण क्षेत्र’ स्थापित करना और इस हानिकारक मेंढक को दक्षिण की ओर फैलने से रोकना है.

हालांकि केन टोड रियो टिंटो के व्यवसाय के लिए प्रत्यक्ष ख़तरा नहीं है, लेकिन इसके द्वारा छोड़े गए विष स्थानीय वन्यजीवों के लिए घातक हैं.

By admin