• Tue. Aug 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जांघों का उम्र से है कनेक्शन, क्या कहती है नई रिसर्च?

Byadmin

Aug 11, 2026


विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी जांघें लंबी उम्र से जुड़ी हुई हैं और इसका मुख्य कारण जांघों की अनूठी संरचना है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी जांघें लंबी उम्र से जुड़ी हुई हैं और इसका मुख्य कारण जांघों की अनूठी संरचना है

“काश मेरी जांघें इतनी बड़ी न होतीं.”

ब्रिटेन की धावक ताशा थॉम्पसन जब भी अपनी जांघों के बारे में सोचती थीं, उनके मन में यही बात आती थी.

कई देशों में लंबे समय से खूबसूरती के मानकों के तहत पतले पैरों को आदर्श माना जाता रहा है.

थॉम्पसन बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से कहती हैं, “अगर आप उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, तो आपको लग सकता है कि आप किसी तरह असफल हो गए हैं.”

लेकिन अब बड़ी संख्या में सामने आ रही रिसर्च ये संकेत देती है कि बड़ी जांघों की आलोचना शायद गलत तरीके से की जाती रही है और इनका संबंध लंबी उम्र से हो सकता है.

By admin