• Fri. Aug 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘जाओ… युवाओं और छात्रों से बातचीत करो’, एनडीए के नए 37 सांसदों को पीएम मोदी की सलाह, लॉबिस्टों से दूर रहने को कहा

Byadmin

Aug 7, 2026


जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर राज्यसभा में एनडीए के नए व नवनिर्वाचित सांसदों को नाश्ते पर बुलाया था।

इस दौरान उन्होंने सांसदों को काम-काज से जुड़े कई सुझाव और नसीहतें भी दी। जिसमें युवाओं और छात्रों से साथ संवाद को बढ़ाने पर जोर दिया। जिसमें ज्यादा से उन्हें सुनने की सलाह दी। साथ ही दिल्ली के मकड़जाल के बचने व अपने लेटर पैड और हस्ताक्षर के दुरुपयोग को लेकर भी सतर्क किया।

प्रधानमंत्री ने उन्हें अपनी जड़ों और अपने चुनाव क्षेत्रों से जुड़े रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने लॉबिस्टों और सत्ता के दलालों से दूर रहने को भी कहा, जो उनके पद का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने एनडीए के 37 नए सांसदों के किया संवाद

पीएम आवास में आयोजित इस नाश्ते में पीएम मोदी ने राज्यसभा में एनडीए के उन 37 सांसदों को बुलाया था, जो हाल ही में नवनिर्वाचित होकर या किसी दूसरे दल से एनडीए में शामिल हुए है। इनमें आम और तृणमूल पार्टी को छोड़कर आए सांसद भी शामिल थे। हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद भी मौजूद थे।

सदन में अधिकांश समय देने की सलाह

पीएम ने सदन में अधिकांश समय देने और वहां होने वाली चर्चाओं को ध्यान से सुनने की भी सलाह दी। इनमें पक्ष के साथ विपक्ष की बातों को भी ध्यान से सुनने को कहा। वहीं सभी सांसदों से पुस्तकालय, संसद के संग्रहालय व वहां लगी मूर्तियों आदि को देखने की सलाह दी। पीएम ने इस दौरान कई सांसदों को जब नाम लेकर भी बुलाया, तो अचंभित थे। एक सांसद ने चर्चा में बताया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि पीएम उन्हें नाम से जानते होंगे।

पीएम ने इस दौरान नवनिर्वाचित सांसदों के साथ स्वास्थ्य, योग व समय प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर भी बात की। वहीं बताया कि वह सिर्फ साढ़े तीन घंटे सोते है। वहीं बिस्तर पर जाते ही उन्हें आठ सेकेंड के भीतर नींद आ जाती है। इस दौरान आप से भाजपा में आए सांसद अशोक मित्तल ने पीएम से पूछा कि वह समय का प्रबंधन कैसे करते है।

इस पर पीएम ने कहा कि वो जिस पल में रहते हैं उसी के बारे में सोचते हैं। इस दौरान किसी ने पीएम से पूछा कि यात्रा की थकान (जेटलैग) से कैसे निपटते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि जैसे ही वो प्लेन में बैठते हैं और जिस देश में गए है, उसी का वक्त लगा लेते हैं, इस तरह से उनको कोई दिक्कत नहीं होती है। पीएम ने इस दौरान सांसदों को नियंत्रित खानपान को लेकर भी सलाह दी।

By admin