• Sun. Jul 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जापान की प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर चीन से ऐसी टिप्पणियां क्यों

Byadmin

Jul 5, 2026


भारत और जापान के प्रधानमंत्री

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जापान की पीएम सनाई तकाइची ने हाल के भारत दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बड़ा भाई’ कहा था, वहीं पीएम मोदी ने उन्हें अपनी ‘बहन’ बताया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची एक जुलाई से तीन जुलाई तक भारत के दौरे पर थीं. इस दौरे पर चीन की भी नज़र थी.

चीन ने शुक्रवार को कहा था कि द्विपक्षीय सहयोग किसी तीसरे देश को निशाना बनाने या किसी अन्य देश के हितों को नुक़सान पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए.

सनाई तकाइची के इस दौरे में भारत और जापान ने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक की वकालत की थी. इसे चीन ने इलाक़े के देशों की साझा आकांक्षाओं के ख़िलाफ़ बताया था.

शुक्रवार को भारत में चीन की प्रवक्ता यु जिंग ने चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जिकुन के बयान का हवाला दिया था.

गुओ ने जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था, “कथित स्वतंत्र और खुले इंडो पैसिफिक की अवधारणा शांति, विकास और सहयोग को लेकर क्षेत्रीय देशों की साझा आकांक्षाओं के ख़िलाफ़ जाती है और इसे कभी वास्तविक स्वीकृति नहीं मिलेगी.”

By admin