• Wed. Oct 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जामिया मिल्लिया: अलीगढ़ से दिल्ली कैसे आई वो यूनिवर्सिटी, जिसके लिए गांधी भीख मांगने को तैयार थे

Byadmin

Oct 28, 2026


जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन करती छात्रा

इमेज कैप्शन, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 7 के सामने प्रदर्शन करती स्टूडेंट

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ की बहाली और चुनाव की निश्चित तारीख़ घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को 17वें दिन भी जारी है.

जामिया में छात्र संघ का चुनाव 2006 से नहीं हुआ है. प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (जेएमआईएसयू) को बहाल किया जाए और चुनाव की तारीख़ और पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाए.

छात्रों ने 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. प्रदर्शन के दौरान छात्रों के ख़िलाफ़ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने और सुरक्षाकर्मियों के कथित दुर्व्यवहार की जांच जैसी मांगें भी इसमें जुड़ गईं.

स्टूडेंट्स छात्र संघ के चुनाव जल्द कराने की मांग कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित ज़्यादतियों का विरोध कर रहे हैं

इमेज कैप्शन, स्टूडेंट्स छात्र संघ के चुनाव जल्द कराने की मांग कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित ज़्यादतियों का विरोध कर रहे हैं

26 अक्तूबर को जामिया प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ के संविधान को मंज़ूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे. प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान जारी किए गए निलंबन और कारण बताओ नोटिस वापस लेने और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार की जांच के लिए समिति बनाने की बात भी कही.

लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि प्रशासन ने यह नहीं बताया कि छात्र संघ के संविधान को कब तक मंज़ूरी दी जाएगी. इसलिए चुनाव कराने की कोई निश्चित तारीख़ अब भी सामने नहीं आई है.

By admin