• Mon. Aug 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जिस बच्चे को छोड़ दिया गया उसने 65 साल बाद अपने परिवार को कैसे तलाशा

Byadmin

Aug 10, 2026


एक सॉफ़्टवेयर कंपनी में काम करने वाले डेविड स्टीवेन्सन ने कहा कि अपने जन्म देने वाले परिवार को तलाशना अद्भुत था

इमेज स्रोत, Julie Stevenson

इमेज कैप्शन, एक सॉफ़्टवेयर कंपनी में काम करने वाले डेविड स्टीवेन्सन ने कहा कि अपने जन्म देने वाले परिवार को तलाशना अद्भुत था

डेविड स्टीवेन्सन ने 65 साल तक अपनी ज़िंदगी एक सवाल के साथ के साथ जूझते हुए गुजारी. वो सवाल था- ‘मैं कहां से आया हूं?’

पीटरबरो के रहने वाले डेविड एक ‘फ़ाउंडलिंग’ थे. यह शब्द उन बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिन्हें उनके जन्म देने वाले माता-पिता छोड़ देते हैं और अजनबी लोग उन्हें पाते हैं.

1960 में लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में फ़्लैट्स की एक बिल्डिंग के हॉलवे में वो मिले थे. तब वो बस कुछ ही दिन के थे. उन्हें क्यों छोड़ा गया, इसकी कोई जानकारी नहीं थी. बाद में स्टीवेन्सन परिवार ने उन्हें गोद ले लिया.

उन्होंने कहा, “बड़े होते हुए मुझे पता था कि मैं एक ‘फ़ाउंडलिंग’ हूं. मेरे गोद लेने वाले माता-पिता ने मुझे यह बात बताई थी. लेकिन जब मेरे अपने बच्चे हुए, तब मैंने सोचना शुरू किया कि मैं कहां से आया हूं.”

1960 में, डेली मेल ने लंदन में हॉलवे में छोड़े गए बच्चे के बारे में एक खबर छापी

इमेज स्रोत, Julie Stevenson

इमेज कैप्शन, 1960 में, डेली मेल ने लंदन में हॉलवे में छोड़े गए बच्चे के बारे में एक ख़बर छापी थी

1960 में, ‘डेली मेल’ ने लंदन की एक बिल्डिंग की दूसरी मंज़िल पर छोड़े गए “रेनबो बेबी” की पहचान करने के लिए एक अपील की थी. अख़बार ने 2009 में इस कहानी को फिर से उठाया ताकि नई जानकारी मिल सके.

By admin