• Tue. Jun 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जिस मनोरमा नदी का ज़िक्र पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया, उसकी ज़मीनी हालत क्या है?

Byadmin

Jun 30, 2026


प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में मनोरमा नदी की सफ़ाई करने वाले युवकों का जिक्र किया था

इमेज स्रोत, Gaurav Gulmohar/BBC

इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मनोरमा नदी की सफ़ाई करने वाले युवकों का ज़िक्र किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में मनोरमा नदी की सफ़ाई करने वाले युवकों का ज़िक्र करते हुए उनके काम को पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरक मिसाल बताया.

पीएम मोदी ने कहा, “श्रीमान आकाश ने तय किया शिकायत नहीं एक नई शुरुआत करेंगे.”

मनोरमा नदी के किनारे बसे लजघटा गांव के एक युवक आकाश गुप्ता लगभग दो महीने से अपने छह साथियों के साथ नदी की सफ़ाई कर रहे हैं और रोज़ रील्स बनाकर सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर कर रहे हैं.

उनका वीडियो करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है. उन्हें कुछ लोग आर्थिक और नदी साफ़ करने वाले उपकरण देकर मदद भी कर रहे हैं.

उनका कहना है कि नदी सफ़ाई की एक रील काफ़ी वायरल हो गई जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके काम की सराहना की.

By admin