• Wed. Sep 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘जेल से छूटा तो शुगर डैडी को भी मार दूंगा’:असम में पत्नी का सिर काटने वाले पति ने कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं – If I Get Out Of Jail,i’ll Kill The Sugar Daddy Too Husband Who Beheaded Wife In Assam Says He Has No Regret

Byadmin

Sep 9, 2026


असम में पत्नी का सिर काट कर हत्या करने वाले आरोपी ने मंगलवार को एक बयान दिया। इसमें आरोपी रामानुज गोस्वामी ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। अब वह अपनी पत्नी के ‘शुगर डैडी’ (प्रेमी) को मारने की योजना बना रहा है।

आरोपी ने क्या कहा? 


दरअसल, गोस्वामी ने मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाते समय पत्रकारों से यह चौंकाने वाली बात कही। उसने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी किया, उसके लिए मुझे कोई पछतावा या अफसोस नहीं है। मैंने अपनी पत्नी को खत्म कर दिया है, जैसे ही मैं जेल से बाहर आऊंगा, तब पत्नी के ‘शुगर डैडी’ की बारी होगी।’ हालांकि, उसने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई जिसे उसने अपनी पत्नी का ‘शुगर डैडी’ कहा था।

यह भी पढ़ें- मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई’: छात्र को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार; ग्रेटर नोएडा में क्या हुआ?

क्या है पूरा मामला? 

बता दे कि पुलिस ने गोस्वामी को रविवार रात को उनकी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने 3 सितंबर की सुबह गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके के बसिष्ठपुर स्थित अपने फ्लैट में रिया तालुकदार की हत्या कर दी थी।

जांच में क्या मिला? 

जांचकर्ताओं ने फ्लैट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर से तालुकदार का कटा हुआ सिर बरामद किया, जो एक पॉलिथीन बैग में पैक किया हुआ था। हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक बड़ा चाकू (जिसे स्थानीय भाषा में ‘दाओ’ कहा जाता है) और शराब की कई बोतलें भी जब्त की गई।

पुलिस ने क्या बताया? 

इस जोड़े ने पिछले साल 22 सितंबर को शादी की थी। गोस्वामी को सोमवार शाम को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी से पूछताछ जारी है।’

विवाहेतर संबंध का लगाया आरोप

अब तक की पूछताछ से पता चला है कि दंपति के बीच कई मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे।  जिनमें मृतक का कथित विवाहेतर संबंध भी शामिल था, जिसके बारे में आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था। 3 सितंबर को उनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने आपा खो दिया और अपराध को अंजाम दिया।

गोस्वामी ने पूछताछ के दौरान विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया था। मूल रूप से निचले असम के धुबरी जिले के गौरीपुर के रहने वाले गोस्वामी पिछले कुछ वर्षों से गुवाहाटी के फ्लैट में रह रहे थे।

By admin