• Sat. May 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जेल से भागकर एक्टर बन गया था गुजरात का एक हत्यारा, 12 साल बाद ऐसे पकड़ा गया

Byadmin

May 23, 2026


हेमंत मोदी मुंबई में कई सालों से एक्टिंग कर रहा था

इमेज स्रोत, Ahmedabad Crime Branch

इमेज कैप्शन, हेमंत मोदी मुंबई में कई सालों से एक्टिंग कर रहा था

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक ऐसे अपराधी को गिरफ़्तार किया है, जो 12 साल पहले हत्या के एक मामले में पैरोल मिलने के बाद फ़रार हो गया था और फिर एक एक्टर बन गया था.

पुलिस के मुताबिक, हेमंत मोदी एक वकील है, जिसे 2008 में हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सज़ा मिली थी. छह साल बाद पैरोल मिलने पर वह भाग गया.

वह मुंबई जाकर एक्टर बन गया और कई फ़िल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम कर चुका था.

अब जब वह अहमदाबाद में ही एक सीरियल के लिए शूटिंग कर रहा था, तब जाल बिछाकर उसे गिरफ़्तार कर लिया.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin