• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टाइगर श्रॉफ़ पर हमला: पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में पुलिस ने क्या बताया, लॉरेंस गैंग पर बोले सीएम फडणवीस

Byadmin

Oct 19, 2026


टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के आरोप में तीन अभियुक्तों को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया, एक अभियुक्त नाबालिग है

इमेज कैप्शन, टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के आरोप में तीन अभियुक्तों को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया, एक अभियुक्त नाबालिग है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

राजस्थान की कोटा पुलिस ने दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर रविवार को हुए हमले के सिलसिले में तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है.

तीनों अभियुक्तों को जल्द ही मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा, जो उनसे विस्तार से पूछताछ करेगी.

राजस्थान पुलिस के मुताबिक़, इनमें से एक अभियुक्त का अनिल पंडित नाम के एक शख़्स से कनेक्शन होने का पता चला है.

अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित बताया जा रहा है. पुलिस को अभी तक अभियुक्तों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस के मुताबिक इन अभियुक्तों में एक नाबालिग भी है. दो अभियुक्त सोनीपत के हैं.

By admin