• Mon. Jun 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टीएमसी पार्षदों के इस्तीफ़े और गिरफ़्तारी का सिलसिला, आख़िर नेताओं को किसका है डर?

Byadmin

Jun 7, 2026


ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, Samir Jana/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी के विधायक उनका साथ छोड़ते नज़र आ रहे हैं

क्या सत्ता हाथ से निकलने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अब पश्चिम बंगाल में तेज़ी से राजनीतिक हाशिए पर पहुंच रही है?

क्या उसका भी वही हाल होगा जो वर्ष 2011 में सत्ता से हटने के बाद वाम मोर्चा का हुआ था?

पंद्रह साल बाद बीते महीने सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस में पहले करीब दो-तिहाई विधायकों की बग़ावत और उसके बाद दर्जन भर से ज़्यादा नगर निगम और नगरपालिकाओं के सौ से ज़्यादा पार्षदों के इस्तीफ़ों और गिरफ़्तारियों के बाद राजनीतिक हलके में यही सवाल उठ रहे हैं.

राज्य में विधानसभा के बाद सत्ता का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र समझे जाने वाले कोलकाता नगर निगम के मेयर और पूर्व मंत्री फ़िरहाद हकीम के इस्तीफे़ के बाद अब इस निगम के पार्टी के हाथों से निकलने का ख़तरा पैदा हो गया है.

राज्य सरकार ने उसे नोटिस भेजकर पूछा है कि मौजूदा परिस्थिति में निगम के बोर्ड को भंग क्यों नहीं कर दिया जाए. इसका जवाब तीन दिनों के भीतर मांगा गया है.

By admin