• Mon. Jun 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

असम-मणिपुर तक पहुंचा मानसून, तमिलनाडु और केरलम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Byadmin

Jun 7, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून दो दिन की देरी से रविवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहुंच गया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि पांच जून है।

गुवाहाटी और अगरतला के मौसम विज्ञान केंद्रों के अधिकारियों ने बताया कि मानसून त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचा है।

अगले तीन से चार दिनों में मानसून के पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों के साथ-साथ उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, उप-हिमालयी बंगाल, सिक्किम और पुडुचेरी में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। इस बार मानसून से पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

नीलगिरी, थेनी और दिंडीगुल जिलों के साथ-साथ कोयंबटूर जिले में सबसे अधिक बारिश होने की आशंका है। इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुप्पुर, मदुरई, और कन्याकुमारी जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

केरलम में भारी बारिश

इडुक्की के लिए ‘आरेंज’ अलर्टएएनआइ के अनुसार मौसम विभाग ने केरलम के इडुक्की जिले में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर रविवार को आरेंज अलर्ट जारी किया।

ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है कि भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आमतौर पर 24 घंटे में 64.5 मिमी से 204.4 मिमी के बीच वर्षा की संभावना पर आरेंज अलर्ट जारी किया जाता है।

प्राकृतिक आपदाओं से जनता की सुरक्षा के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि यात्रा (शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक) पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज: तेज आंधी और बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

By admin