• Thu. Jul 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

टेट्राक्रोमेसी: क्या कुछ महिलाएं ऐसे रंग देख सकती हैं जिन्हें बाक़ी लोग नहीं देख पाते?

Byadmin

Jul 16, 2026


इंसानी आंख की तस्वीर

इमेज स्रोत, Roberto Machado Noa via Getty Images

फाइन आर्टिस्ट कॉन्सेटा एंटिको का कहना है कि जब उन्हें यह एहसास हुआ कि उनके छात्र वे रंग नहीं देख सकते जो उन्हें दिखाई देते हैं, तो वह अनुभव उनके लिए “चेहरे पर शीतल पानी के छींटे पड़ने” जैसा था.

एंटिको का कहना है कि उन्हें रोज़मर्रा की चीजों में अनगिनत रंग दिखाई देते हैं. उदाहरण के लिए, जहाँ ज़्यादातर लोगों को किसी छाया में केवल एक ही रंगत नजर आती है, वहीं उन्हें कई अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं.

उन्हें हमेशा लगता था कि हर व्यक्ति दुनिया को उसी तरह देखता है जैसे वह देखती हैं. लेकिन बाद में अपने छात्रों की बातों से उन्हें समझ आया कि ऐसा नहीं है.

वह याद करते हुए कहती हैं, “मैंने बाद में किसी से पूछा, ‘आपने मुझे कभी यह बात बताई क्यों नहीं तो उन्होंने जवाब दिया, ‘अरे, आप तो टीचर थीं. हमें लगा कि आप कोई कलात्मक तरीका’ अपना रही हैं.”

बाद में एंटिको को आनुवंशिक जांच से पता चला कि उनमें टेट्राक्रोमेसी की जैविक क्षमता मौजूद है.

By admin