• Thu. Jul 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Prabhas Upcoming Movie Fauzi Release On 3rd Dec 2026 See New Poster – Entertainment News: Amar Ujala

Byadmin

Jul 16, 2026


प्रभास के 46वें जन्मदिन पर ‘फौजी’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं आज निर्माताओं ने इस फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी कर प्रभास के फैंस को खुश कर दिया है। इसी के साथ निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म ‘फौजी’?





prabhas upcoming movie fauzi release on 3rd DEC 2026 see new poster

प्रभास
– फोटो : एक्स


कब रिलीज होगी ‘फौजी’

आज ‘फौजी’ के निर्माताओं ने प्रभास की आगामी फिल्म से उनका एक दमदार लुक साझा किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर के साथ ‘फौजी’ के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी की है। ‘फौजी’ इस साल 3 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


prabhas upcoming movie fauzi release on 3rd DEC 2026 see new poster

प्रभास
– फोटो : सोशल मीडिया


‘फौजी’ से प्रभास का लुक

‘फौजी’ के इस नए पोस्टर में प्रभास कीचड़ में सने लाशों के ढेर के साथ नजर आ रहे हैं। प्रभास के हाथ में एक बंदूक और गले में जनेऊ दिखाई दे रहा है। प्रभास के पूरे शरीर पर खून नजर आ रहा है, जो देखने में बेहद ही खौफनाक लग रहा है।


prabhas upcoming movie fauzi release on 3rd DEC 2026 see new poster

फौजी फिल्म
– फोटो : सोशल मीडिया


किस पर आधारित होगी ‘फौजी’ 

‘फौजी’ 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर भी अहम किरदारों में नजर आ सकते हैं। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।


prabhas upcoming movie fauzi release on 3rd DEC 2026 see new poster

प्रभास
– फोटो : सोशल मीडिया


‘फौजी’ के अलावा ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे प्रभास

‘फौजी’ के अलावा प्रभास फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: शुरू हुई ‘रागिनी 3’ की शूटिंग, सेट से तमन्ना भाटिया ने साझा की खास तस्वीर




By admin