• Sat. May 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप का चीन में ख़ुशामद और धूमधाम से स्वागत, लेकिन कुछ चुभने वाले मुद्दे बरक़रार

Byadmin

May 16, 2026


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 मई, 2026 को चीन के बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल में आयोजित राजकीय भोज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाषण के दौरान बैठे

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ़ द पीपल’ में शी जिनपिंग के भाषण को सुनते हुए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के पहले दिन चीनी राष्ट्रति शी जिनपिंग ने उनका भव्य स्वागत किया. ये एक ऐसी यात्रा है जो प्रतिद्वंद्वी महाशक्तियों के बीच संबंधों को नई शुरुआत दे सकती है.

ट्रंप का स्वागत करने के लिए ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ के बाहर मिलिट्री ऑनर गार्ड लाइन में खड़े थे. इस दौरान एक बैंड अमेरिकी राष्ट्रगान बजा रहा था. चीन और अमेरिका के झंडों के साथ खड़े जय-जयकार कर रहे स्कूली बच्चों को हैलो कहने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप दो बार रुके.

जैसे ही उन्होंने शी से हाथ मिलाया, वह उन्हें बांह पर थपथपाने के लिए झुक गए, जो गर्मजोशी का संकेत लग रहा था. उन्होंने अपने मेज़बान की भरपूर तारीफ़ की.

उन्होंने अचानक कहा , “आप एक बेहतरीन लीडर हैं. मैं सबसे यह बात कहता हूं.”

बाद में, 15वीं शताब्दी के ‘टेम्पल ऑफ हेवन’ के अपने दौरे पर, उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चीन ख़ूबसूरत है.

By admin