• Tue. Apr 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप की डिनर पार्टी में फ़ायरिंग करने वाले संदिग्ध पर लगे ये आरोप, हो सकती उम्रकैद की सज़ा

Byadmin

Apr 28, 2026


संदिग्ध

इमेज स्रोत, Truth Social/@realDonaldTrump

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की थी

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान फ़ायरिंग करने वाले शख़्स पर ‘अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश’ का आरोप लगाया गया है.

31 वर्षीय कोल टोमस एलेन पर सोमवार को वॉशिंगटन डीसी की अदालत में पेश होने पर दो हथियारों से जुड़े आरोप भी लगे. उसने कोई दलील नहीं दी.

जज के सवालों का जवाब उसने धीमी आवाज़ में दिया और लगभग हर सवाल पर “हां, योर ऑनर” या “नहीं, योर ऑनर” कहा.

अगर संदिग्ध शख़्स दोषी पाया गया तो उसे उम्रकैद की सज़ा हो सकती है.

कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर में फ़ायरिंग के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ, लेकिन गंभीर चोट नहीं आई.

गौरतलब है कि संदिग्ध हमलावर ने लिंक्डइन पर खुद को मैकेनिकल इंजीनियर, गेम डेवलपर और शिक्षक बताया है. वह कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस के रहने वाला है.

By admin