• Wed. Apr 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप ने कहा, ईरान वार्ता आगे नहीं बढ़ी तो ‘बमबारी’ मुमकिन है

Byadmin

Apr 21, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अच्छी डील होने की उम्मीद जताई है

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के पास बातचीत के लिए टीम भेजने के अलावा कोई चारा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा है कि बातचीत सफल नहीं हुई तो बमबारी हो सकती है.

सीएनबीसी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने उम्मीद जताई कि “मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छी डील होगी.”

उन्होंने कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए अच्छी स्थिति में है और “हम होर्मुज़ स्ट्रेट को कंट्रोल करते हैं.”

वहीं इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत में ईरान शामिल होगा या नहीं, यह अभी तक साफ़ नहीं है.

ईरान की संसद के स्पीकर बग़र ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर कहा कि बीते दो हफ़्तों से ईरान ‘जंग के मैदान में नए पत्ते दिखाने की तैयारी कर रहा है.’

By admin